स्वतंत्रता दिवस पर सर सैयद पब्लिक स्कूल में गूंजा राष्ट्रप्रेम, रालोद नेताओं ने फहराया तिरंगा
साहिल अंसारी
हापुड़। सर सैयद पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर चौधरी समाज एकता मंच के अध्यक्ष हाजी दिलशाद बॉबी भी अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवन में अपनाने और देशहित में कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रालोद युवा जिलाध्यक्ष मुजम्मिल, नगर अध्यक्ष खालीद जिलानी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य हेमंत मिश्रा, युवा प्रदेश सचिव अभिषेक त्यागी, नगर उपाध्यक्ष महबूब कुरैशी, नगर सचिव बल्लू कुरैशी और क्षेत्रीय युवा नौशाद मलिक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौधरी समाज एकता मंच से डा. सद्दाम इंसाफ, राशिद त्यागी, शाकिर नवाब, सहजाद चौधरी, चौधरी मसरूर, अफरोज मेंबर और डा. कादिर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों और अतिथियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
Comments
Post a Comment