भाजपा में पुष्पा देवी की एंट्री पर मुस्लिम समाज ने किया जोरदार स्वागत, विकास को नई रफ्तार की उम्मीद



साहिल अंसारी

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की अध्यक्ष पुष्पा देवी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को मुस्लिम समाज में भी उत्साह देखने को मिला। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौ. दानिश कुरैशी के नेतृत्व में धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों ने पुष्पा देवी व उनके पति श्रीपाल के आवास पर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

इस दौरान दानिश कुरैशी ने कहा कि पुष्पा देवी ने बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए हापुड़ में कई विकास कार्य कराए हैं। अब उनके भाजपा में शामिल होने से जहां संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं शहर के विकास कार्यों को भी नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी और आपसी सहयोग जरूरी है। पुष्पा देवी के भाजपा में आने का मुस्लिम समाज ने खुले दिल से स्वागत किया है।

दानिश कुरैशी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा, स्टैच्यू और स्मारक के आसपास कराए जा रहे भव्य सौंदर्यीकरण को लेकर भी सर्वसमाज में खुशी है। ऐसे प्रयासों से शहर के प्रमुख स्थलों की पहचान बढ़ने के साथ उनका आकर्षण भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हापुड़ के विकास से जुड़े कार्यों में सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

स्वागत समारोह में मौजूद धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं, सफाई, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद है। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने स्वागत के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर का विकास और जनहित उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हापुड़ के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। जनता के सुझाव और सहयोग के आधार पर शहर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

इस मौके पर अखिलेश कुमार, विशाल, सागर, आरिफ त्यागी, सलीम चौधरी, अशरफ कुरैशी, डॉ. युसूफ सैफी, धर्मगुरु कारी शहजाद, मौलाना हनीफ, हाफिज उस्मान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अहमद, रईसुद्दीन सैफी, इलियास अल्वी, डॉ. दिलशाद अली, डॉ. असद आसिफ अब्बासी, मो. इरफान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल