ऑपरेशन तलाश में हापुड़ पुलिस की कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार


साहिल अंसारी

हापुड़। अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए हापुड़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश अभियान जारी है। अभियान के तहत पिलखुवा, हाफिजपुर और सिंभावली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पिलखुवा थाना पुलिस ने गांव पबला निवासी लब्बू उर्फ भूपेंद्र पुत्र धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 910/2020 में धारा 323 और 504 भादवि के तहत वारंट जारी था।

वहीं हाफिजपुर थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें नरेश पुत्र चंद्रपाल, निवासी गांव मोरपुर माजरा भटियाना शामिल है। उसके खिलाफ वाद संख्या 742/2016 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दूसरे वारंटी धर्मेंद्र उर्फ भोलू पुत्र सुरेंद्र, निवासी फाजलपुर उर्फ मोरपुर को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 4697/2022 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई हुई थी।

इसी क्रम में सिंभावली थाना पुलिस ने गांव बक्सर निवासी शाहरुख पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 606/15 में धारा 459 भादवि के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को ऐसे आरोपितों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हैं। अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत