नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर घायल


साहिल अंसारी
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा के पास खेत से अचानक सड़क पर आई नीलगाय बाइक सवार युवक के लिए हादसे का कारण बन गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

जानकारी के अनुसार गांव चंद्रपुर नगला, थाना बीबी नगर निवासी चंदन सिंह कुचेसर रोड चोपला स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार देर शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बनखंडा गांव के पास पहुंचा, तभी खेत से अचानक एक नीलगाय निकलकर सड़क पर आ गई।

अचानक सामने आई नीलगाय को देखकर चंदन ने बाइक को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद कुछ देर मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर नीलगाय खेतों से निकलकर सड़क पर आ जाती हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल