हर घर तिरंगा’ से गूंजा हापुड़, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे; देशभक्ति की अलख जगाकर राष्ट्रध्वज के सम्मान का दिया संदेश

‘
संवाददाता सोनू मसूदी

, हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को शिवा प्राथमिक पाठशाला में तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और महिला कल्याण विभाग की टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को तिरंगा फहराने की सही विधि और फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर भी किया जागरूक

कार्यक्रम के बाद महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया और किसी भी आवश्यकता की स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए तिरंगा फहराते समय निर्धारित नियमों का पालन करना और उसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर, केस वर्कर सोनिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और महिला कल्याण विभाग की टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल