ई-रिक्शा में छूटा बैग सीसीटीवी की मदद से तलाशकर यात्री को लौटाया


साहिल अंसारी

हापुड़। ई-रिक्शा में छूटा यात्री का बैग सीसीटीवी कैमरों और यातायात पुलिस की मदद से तलाशकर पुलिस ने उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर यात्री ने हापुड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस के अनुसार सोमवार को एक यात्री स्वर्ग आश्रम रोड से ई-रिक्शा में सवार होकर तहसील चौपला पहुंचा था। भीड़भाड़ और जल्दबाजी के कारण यात्री का बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में घर-परिवार से संबंधित आवश्यक सामान रखा था। कुछ देर बाद बैग छूटने का पता चलने पर यात्री ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही यातायात पुलिस की सहायता ली गई। कैमरों की मदद से ई-रिक्शा की पहचान कर उसकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने ई-रिक्शा को तलाशकर उसमें रखा यात्री का बैग बरामद कर लिया।

इसके बाद बैग को उसके स्वामी के सुपुर्द कर दिया गया। सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।

पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति, घटना या दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यात्री का जरूरी सामान वापस मिल सका।

बैग बरामद करने वाली टीम में रेडियो उपनिरीक्षक एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी रणवीर सिंह तथा यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल 478 मंजीत त्यागी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल