स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई-नमकीन खरीदते समय रहें सावधान, मिलावट और अधिक रंग के इस्तेमाल पर खाद्य विभाग की नजर


संवाददाता, 
सोनू मसूदी
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए छोटे दुकानदारों, हलवाई, खाद्य कारोबारियों और व्यापार मंडल से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने 15 अगस्त पर विद्यार्थियों और आमजन को वितरित किए जाने वाले बूंदी के लड्डू, जलेबी, बूंदी, बताशे, समोसे, पकौड़े समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य ने कारोबारियों से कहा है कि खाद्य पदार्थों को प्रिंटेड पेपर अथवा अखबारी कागज में रखकर वितरित न किया जाए। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और सैनिटेशन की स्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। खाद्य सामग्री तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की खरीद से संबंधित अभिलेख भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के अपमिश्रक की मिलावट नहीं करने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस पर बिक्री होने वाली मिठाइयों और नमकीन में प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल पूरी तरह नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि रंगीन मिठाइयां खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें और निर्धारित मात्रा से अधिक रंग वाली मिठाइयों को खरीदने से बचें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना सभी खाद्य कारोबारियों की जिम्मेदारी है। जनहित में जारी अपील के माध्यम से विभाग ने कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने का आग्रह किया है। :

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत