कांग्रेस मनाएगी सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि को किसान सम्मान दिवस, हापुड़ से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

जगदीश  माकन

हापुड़। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि को कांग्रेस पांच अगस्त को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को बागपत स्थित नवाबों की हवेली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भी भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि सत्यपाल मलिक किसानों के सच्चे साथी, जनसेवक और बेबाक आवाज थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी सत्यपाल मलिक ने हमेशा सच का साथ देने का प्रयास किया। कांग्रेस उनके जीवन और किसान हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी।
राकेश त्यागी ने बताया कि पांच अगस्त को सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हापुड़ जनपद से करीब 40 गाड़ियों का काफिला बागपत के लिए रवाना होगा। बैठक में कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, महबूब अली समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत