हरमिलाप जी महाराज के अवतार दिवस पर भजनों से गूंजा मंदिर, गुरु भक्ति में झूमे श्रद्धालु


जगदीश मकान
हापुड़। श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर में श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज, हरिद्वार का अवतार दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में गुरु महिमा और राधा रानी के भजनों की ऐसी रसधार बही कि पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु महाराज के अवतार दिवस पर केक काटकर किया गया। मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने भजन प्रस्तुत कर गुरु महिमा का गुणगान किया। ‘जन्मदिन आपका गुरुदेव मनाने हम भी आए हैं’ और ‘आओ गुरुदेव तेरा भवन सजाया है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वहीं जगदीश माकन ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हापुड़ की संकीर्तन मंडली के भजन गायकों कंचन तिवारी, राजीव बाटला, विक्की शर्मा और जगदीश माकन ने संकीर्तन प्रस्तुत किया। गुरु भक्ति और राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। पूरे पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हरमिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज का अवतार दिवस देशभर में स्थित हरमिलाप मंदिरों में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा और सद्भाव को जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों गुरु प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया और गुरु महाराज की दीर्घायु एवं सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में प्रधान चरणजीत मुटरेजा, किशोरी सेठी, प्रीतम सेठी, पुनीत अरोड़ा, उषा मुटरेजा, सरिता मुटरेजा, तृषा सेठी, संयम सेठी, ज्योति माकन, अमित माकन, दीपक माकन, राज सेठी, सोहम सेठी, शालू माकन, वर्षा माकन, राधिका माकन, सुभाष मेहंदीरत्ता, नीटू भसीन, किरण अजमानी, अमन माकन, राजेंद्र अजमानी, शिवम अजमानी, राकेश कालरा, भारत मुटरेजा, पप्पी माकन, पुनीत अरोड़ा और राजू अरोड़ा समेत सैकड़ों गुरु प्रेमी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत