नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

साहिल अंसारी

 गढ़मुक्तेश्वर। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड स्थित जनूपुरा कट के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मेरठ रोड पर जनूपुरा कट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद पुत्र शाहिद निवासी पाइप लाइन रोड, मकान नंबर 171, कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 412/2026 के तहत बीएनएस की धारा 333, 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में थाना मुरादनगर में लूट और बरामदगी से संबंधित धारा 392/411 भादवि में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल