अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारसलाई-गोंदी अंडरपास पर चेकिंग के दौरान हापुड़ देहात पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज
संवाददाता, सोनू मसूदी
हापुड़। अपराध की रोकथाम और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हापुड़ देहात थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सलाई-गोंदी अंडरपास के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान खालिद पुत्र मंसूर निवासी ग्राम सलाई, थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध हथियार बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत अत्री, उपनिरीक्षक रामू जादौन और उपनिरीक्षक नन्हे सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment