धौलाना पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद



सोनू मसूदी

हापुड़। धौलाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धौलाना थाना पुलिस की टीम रावली नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उनकी पहचान फैसल पुत्र मौहम्मद निशार निवासी करूला गली नंबर-1, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद और अजीम पुत्र शकील निवासी करूला गली नंबर-1, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में बाइक थाना धौलाना क्षेत्र से चोरी की गई होना सामने आया। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर DL5SAR2543 है। यह बाइक धौलाना थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 247/26, धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस से संबंधित बताई गई है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वाहन चोरी की घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल 756 अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल 835 दिव्य बालियान और कांस्टेबल 934 सोनू शामिल रहे


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल