मारपीट के मुकदमे में वांछित आरोपी दबोचा, पहले से तीन मुकदमों में दर्ज है नाम

साहिल अंसारी

पिलखुवा। ग्राम कांवी निवासी नितीन के साथ मारपीट के मामले में पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा पुलिस ने थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 404/2026 में वांछित एवं नामजद आरोपी उदयवीर को गिरफ्तार किया। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 140(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उदयवीर पुत्र धूम सिंह ग्राम कांवी, थाना पिलखुवा का निवासी है। नितीन के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे

पुलिस के अनुसार उदयवीर का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2009 में थाना हापुड़ देहात में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2019 में थाना पिलखुवा में मारपीट से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ। इसके अलावा वर्ष 2025 में पिलखुवा थाने में बीएनएस की धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ, उपनिरीक्षक शुभम कुमार और कांस्टेबल 652 रवि कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत