लंपी बीमारी की रोकथाम को 90 हजार की दवाइयां दान, समाजसेवी को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित


साहिल अंसारी

, हापुड़। गोवंशों में फैलने वाली लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम के लिए समाजसेवी आशुतोष गोयल ने पशुपालन विभाग को 90 हजार रुपये की दवाइयों की किट उपलब्ध कराई। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने जिलाधिकारी की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया।

मौहल्ला श्रीनगर निवासी समाजसेवी आशुतोष गोयल ने गोवंशों को लंपी बीमारी से बचाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालयों के लिए दवाइयों की किट उपलब्ध कराई। विभाग की ओर से इन दवाइयों की कुल 12 किट तैयार कर संबंधित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को वितरित की गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से प्रभावित गोवंशों का तत्काल उपचार कराया जाए, जिससे वह जल्द स्वस्थ हो सकें और संक्रमण को स्वस्थ पशुओं में फैलने से रोका जा सके।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओपी मिश्रा ने पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर लंपी स्किन डिजीज के नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष कंटेनमेंट एवं वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल उपचार और आवश्यक रोकथाम की कार्रवाई की जाए।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर हापुड़ डा. ओमवीर सिंह ने समाजसेवी आशुतोष गोयल द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से गोवंशों के उपचार और बीमारी की रोकथाम में विभाग को मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत