ब्रजघाट की फर्म पर खाद्य विभाग का छापा, 57 हजार का 339 लीटर माइल्ड फैट सीज


सोनू मसूदी
हापुड़। खाद्य पदार्थों में मिलावट और मिथ्याछाप के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को ब्रजघाट दक्षिण गढ़मुक्तेश्वर स्थित श्याम फूड प्रोडक्ट्स माइल्ड फैट फर्म पर औचक छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से 339 लीटर खाद्य पदार्थ सीज किया, जिसकी अनुमानित कीमत 57,360 रुपये बताई गई है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, आरपी गुप्ता, मोहित कुमार और सोवेन्द्र सिंह पंघाल शामिल रहे।

अधिकारियों ने श्याम फूड प्रोडक्ट्स माइल्ड फैट फर्म का निरीक्षण करते हुए इंटरएस्टरीफाइड एडिबल वेजिटेबल फैट ब्रांड नंदन गोल्ड प्रीमियम का नमूना संग्रहित किया। जांच के दौरान संबंधित खाद्य पदार्थ के मिथ्याछाप होने के दृष्टिगत मौके पर मौजूद 339 लीटर माल को सीज कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 57,360 रुपये आंकी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संग्रहित नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल