श्रद्धालुओं के गुम हुए 45 हजार रुपये के दो मोबाइल और हेलमेट पुलिस ने खोजकर लौटाए, पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना


सोनू मसूदी

असरा शिव मंदिर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से लौटी श्रद्धालुओं की मुस्कान

 हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए असरा स्थित शिव मंदिर परिसर में गुम हुए दो मोबाइल फोन और एक हेलमेट को तलाशकर उनके स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार, असरा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे दो श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन भीड़ के दौरान कहीं गुम हो गए थे। इनमें एक ओप्पो और दूसरा पोको कंपनी का मोबाइल था। वहीं एक श्रद्धालु का हेलमेट भी लापता हो गया। घटना की सूचना मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाकर दोनों मोबाइल फोन और हेलमेट बरामद कर लिए। आवश्यक सत्यापन के बाद सामान उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये तथा हेलमेट की कीमत लगभग 2,500 रुपये है। अपना सामान वापस मिलने पर दोनों श्रद्धालुओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर मिली मदद से उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई।

कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के लिए भी लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत