ऑपरेशन शस्त्र में दो गिरफ्तार, अवैध रायफल और चाकू बरामद*घाट बंबा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचे दोनों आरोपित, रायफल के साथ 315 बोर का जिंदा कारतूस भी मिला



संवाददाता, 
सोनू मसूदी
बहादुरगढ़। अपराध की रोकथाम और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध रायफल, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने घाट बंबा पुलिया के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परवेज पुत्र अल्लाबक्श और गुलमौहम्मद पुत्र रशीद खान निवासी ग्राम पसवाड़ा, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। परवेज के कब्जे से एक अवैध रायफल और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि गुलमौहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद हथियारों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपित अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया जाना था या नहीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल 1023 दिनेश बाबू, कांस्टेबल 1026 सचिन कुमार और रिजर्व कांस्टेबल 348 हर्षित भदौरिया शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत