धौलाना में 2.30 किलो गांजे के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार, ईदगाह के पास चेकिंग में पुलिस ने दबोचा
साहिल अंसारी
हापुड़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.30 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना धौलाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिपलेड़ा ईदगाह के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मौ. फरदीन पुत्र मौ. रफीक, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी पीली मिट्टी, जनता कालोनी, थाना वेलकम, पुरानी दिल्ली के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल दो किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना धौलाना में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण कुमार, हेड कांस्टेबल पवनवीर सिंह और हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment