मुनीम की आंख में मिर्ची डालकर 1.75 लाख की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार1.09 लाख रुपये, चेकबुक, तमंचा-कारतूस, दो चाकू और बाइक बरामद



सोनू मसूदी

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में बाबूराम ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रुपये से भरा थैला लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1,09,030 रुपये, चेकबुक, अवैध तमंचा-कारतूस, दो चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को बाबूराम ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम से आरोपियों ने वारदात की थी। आरोप है कि बदमाशों ने मुनीम की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। थैले में 1.75 लाख रुपये नकद और चेकबुक रखी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

रविवार को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सूचना के आधार पर मेरठ रोड स्थित दादू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र राजन कुमार, शिवा पुत्र गंगादत्त और सुमित पुत्र बब्लू, सभी निवासी मोहल्ला उपाध्याय नगर, गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 1,09,030 रुपये और संबंधित बैंक की चेकबुक बरामद की। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है। बाइक का नंबर यूपी 37 एसी 4435 बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत