*फोन कॉल और व्हाट्सएप पर धमकियों से दहशत, महिला अस्पताल पहुंची; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज*


साहिल अंसारी

हापुड़। हापुड़ देहात क्षेत्र की नवज्योति कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने महिला पर फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश और वॉयस मैसेज के जरिए लगातार धमकियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि इन धमकियों से उसकी पत्नी मानसिक तनाव में आकर बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नवज्योति कॉलोनी निवासी संदीप गोयल ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी महिला किरण के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ की अदालत में परिवाद दायर किया हुआ है, जोविचाराधीन है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी महिला लगातार उसकी पत्नी कामिनी गोयल के मोबाइल पर फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश और वॉयस मैसेज भेजकर झूठे मुकदमों में फंसाने तथा ईडी, सीबीआई समेत अन्य एजेंसियों से कार्रवाई कराने की धमकियां दे रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उनका उपचार फिलहाल हापुड़ के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपी द्वारा भेजे गए कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और वॉयस मैसेज इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल तालान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत