बृजघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन गंभीर, कमिश्नर-डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर दिए आवश्यक निर्देश



साहिल अंसारी

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कमिश्नर और डीआईजी ने जिलाधिकारी के साथ ब्रजघाट गंगा तट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।



कमिश्नर और डीआईजी ने कहा कि श्रावण मास में ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल