दिल्ली की शूटिंग रेंज में गूंजा हापुड़ का नाम, रूद्र कर्दम ने स्वर्ण पदकों की लगाई झड़ी, ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी दिखाया दम, डीएम ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित


साहिल अंसारी


हापुड़। जिले के होनहार निशानेबाज रूद्र कर्दम ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला अधिकारी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रूद्र कर्दम ने 21 से 23 जून 2026 तक नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं बीयूपी स्टेट चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं 50 मीटर टीम इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक और पदक अपने नाम किया।

इन उपलब्धियों के लिए जिला अधिकारी ने रूद्र कर्दम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रूद्र ने अपनी मेहनत और लगन से जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

रूद्र कर्दम का शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका। 13 से 30 जुलाई तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में 278 अंक हासिल कर रूद्र ने पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा भी मौजूद रहीं। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने रूद्र कर्दम की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल