घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस


सोनू मसूदी

हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के कोटला सादात से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

कोटला सादात निवासी अहसान पुत्र अब्दुल रशीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (नंबर यूपी 14 बीजे 3191) 23 जुलाई की रात घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी। पहले उन्हें लगा कि उनका भाई गुड्डू बाइक लेकर गया होगा, क्योंकि वह पहले भी कई बार बाइक ले जाता था और कुछ दिन बाद वापस करता था।

अहसान ने बताया कि जब उनका भाई घर लौटा तो उससे बाइक के बारे में पूछताछ की गई। भाई ने बाइक ले जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है।

पीड़ित ने मामले की सूचना हापुड़ देहात थाना पुलिस को देते हुए बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर बाइक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल