मेरठ मंडल चयन ट्रायल में चमकी हापुड़ की ग्रेशी, राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं



सोनू मसूदी 

हापुड़। जनपद हापुड़ की होनहार मुक्केबाज़ ग्रेशी ने मेरठ मंडल बॉक्सिंग चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के लिए मेरठ मंडल टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। 70–75 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रेशी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और अब वह वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ग्रेशी, श्री कालीचरण की पुत्री हैं। उनका चयन जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 तक वाराणसी में होगा, जिसमें प्रदेश भर की प्रतिभाशाली जूनियर महिला मुक्केबाज़ अपने-अपने मंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रेशी की इस सफलता पर खेल विभाग और जिला बॉक्सिंग संघ में खुशी का माहौल है। उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा, हापुड़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक त्यागी, महासचिव रोबिन सिंह तथा बॉक्सिंग कोच शाहरुख खान ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खेल अधिकारियों ने विश्वास जताया कि ग्रेशी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल हापुड़ बल्कि पूरे मेरठ मंडल का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और बॉक्सिंग के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। खेल प्रेमियों ने भी ग्रेशी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन की कामना की है।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल