गंगानगर कॉलोनी में सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने दबोचा, नकदी व सट्टा पर्ची बरामद

सोनू मसूदी

हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गंगानगर कॉलोनी में सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्ची, रजिस्टर और पेन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार अपनी टीम के साथ रविवार दोपहर रसूलपुर अंडरपास के पास नए हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगानगर कॉलोनी में एक युवक लोगों से "दो लगाओ, बीस पाओ" और "पच्चीस लगाओ, दो सौ पाओ" कहकर सट्टा लगवा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव उर्फ गणेश उर्फ योगेश उर्फ छोटू निवासी ग्राम दयानतपुर, थाना बाबूगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे की पर्चियां, अंकों से भरा एक रजिस्टर, एक पेन तथा 550 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से सट्टा संचालन का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल