गढ़मुक्तेश्वर के फरार आरोपी पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी में मदद करने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय


साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ पुलिस ने थाना गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज दो गंभीर अभियोगों में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी पर इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।

पुलिस के अनुसार वीरपाल यादव पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम भोगापुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज मु.अ.सं. 274/2026 तथा मु.अ.सं. 294/2026 में वांछित है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

हापुड़ पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करते हुए वीरपाल यादव पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस का मानना है कि आमजन के सहयोग से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सकेगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष हापुड़ (9454405126) अथवा यूपी-112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल