नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हापुड़ देहात पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में थी तलाश



सोनू मसूदी

हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद व वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 311/2026 में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी गुड्डू उर्फ संजय को त्वरित कार्रवाई करते हुए मौहल्ला सोटावाली कोठरी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ संजय पुत्र राम खिलावन निवासी ग्राम काशीपुर, थाना तंबौर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई को थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक नवल किशोर तथा कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत