साइबर अपराधियों पर पुलिस की सख्ती, त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिली शत-प्रतिशत धनराशि*



साहिल अंसारी
 
हापुड़।  थाना पिलखुवा की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाकर राहत पहुंचाई। पुलिस की सक्रियता से पीड़िता के खाते से निकाली गई 5,032 रुपये की रकम शत-प्रतिशत वापस करा दी गई।
 
पुलिस के अनुसार, ग्राम खैरपुर निवासी श्रीमती दीपिका शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गई थीं। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पिलखुवा की साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई पूरी राशि 5,032 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
 
अपनी पूरी रकम वापस मिलने पर दीपिका शर्मा ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत मिलने से साइबर ठगी के मामलों में धनराशि वापस कराए जाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
 
हापुड़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से धनराशि निकल जाए तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर **1930** पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता नंबर, ओटीपी, एटीएम पिन या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधियों के झांसे में न आने और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत