रजापुर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचे समेत वांछित आरोपी गिरफ्तार


साहिल अंसारी
हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिम्भावली थाना पुलिस ने ग्राम रजापुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस (.315 बोर) भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रजापुर में हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना के संबंध में थाना सिम्भावली में मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) व 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

ऑपरेशन के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी से ग्राम सलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त पियर्श पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम रजापुर, थाना सिम्भावली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को थाना सिम्भावली के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक पिंकू कुमार, कांस्टेबल रवि यादव और कांस्टेबल आलोक कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल