हापुड़ में पुलिस का पैदल मार्च, बाजारों में सुरक्षा का लिया जायजा

साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए। लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार गश्त व चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।



पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त कराई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल