गढ़मुक्तेश्वर मीरा रेती मार्ग पर नग्न अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस



साहिल अंसारी

गढ़मुक्तेश्वर: नगर की मीरा रेती से हाईवे जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल