नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, नगरपालिका गेट के पास से दबोचा



साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नगरपालिका गेट के पास से दबोचा और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 341/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला दर्ज है। इसी प्रकरण में नामजद एवं वांछित चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सालिक पुत्र नईम उर्फ नीमा, निवासी मोहल्ला चैनापुरी, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नगरपालिका गेट के पास से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई को थाना हापुड़ नगर पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, उपनिरीक्षक सत्यशील गौतम और महिला हेड कांस्टेबल मोनिका राठी शामिल रहीं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल