नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हापुड़ देहात पुलिस ने दबोचा, सुल्तानपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तारी


सोनू मसूदी

हापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सुल्तानपुर अंडरपास के पास से दबोचा और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 311/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(ii)/6 के अंतर्गत आरोपी की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनीत कुमार पुत्र सुखवीर सिंह, निवासी नई पन्नापुरी, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थाना हापुड़ देहात के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवल किशोर, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार तथा कांस्टेबल जोरावर सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल