*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गोन्दी सलाई अंडरपास के पास से पुलिस ने दबोचा*
साहिल अंसारी
हापुड़। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गोन्दी सलाई अंडरपास के पास से दबोचा और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 300/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 376, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 2 के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी ग्राम काठीखेड़ा, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अभियान के तहत अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक मनीष श्यौरान और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Comments
Post a Comment