*ऑपरेशन तलाश के तहत हापुड़ पुलिस की कार्रवाई, पिलखुवा और हाफिजपुर से दो वारंटी गिरफ्तार*


साहिल अंसारी
हापुड़। जनपद में अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन तलाश' अभियान के तहत हापुड़ पुलिस को सफलता मिली है। थाना पिलखुवा और हाफिजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम भिकनपुरा निवासी तिलक चंद सागर पुत्र मोहर सिंह को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2013 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 498ए, 323 आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
वहीं, थाना हाफिजपुर पुलिस ने ग्राम नान निवासी इरशाद अली उर्फ राजा पुत्र रोशन अली को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2024 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना स्तर पर टीमें सक्रिय हैं। अभियान के तहत फरार आरोपितों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

हापुड़ पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन तलाश आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत