*हापुड़ की बेटियों का प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, मेरठ मंडल की टीम में बनाई जगह*



 जनपद हापुड़ की महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने मंडलीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। मेरठ में मंगलवार को आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की छात्राएं कीर्ति त्यागी और सलीमा खातून का चयन मेरठ मंडल की टीम में हुआ है।

दोनों खिलाड़ी अब 27 से 29 जुलाई 2026 तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन की सूचना मिलते ही स्कूल, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद हापुड़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि कीर्ति त्यागी और सलीमा खातून प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हापुड़ और मेरठ मंडल का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी नियमित मेहनत, अनुशासित अभ्यास और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा है। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।

खेल प्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब जिले की निगाहें अयोध्या में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां हापुड़ की ये दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का प्रयास करेंगी।







Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल