सिकंदर गेट पर सजा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक, श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक



साहिल अंसारी

हापुड़। भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सिकंदर गेट स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कराए गए सौंदर्यीकरण एवं ग्रीन बेल्ट विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान वैज्ञानिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एम. अकरम तथा सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया।

सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरैशी ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं डॉ. कलाम की स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचारों को समाज तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि हापुड़ के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रमुख प्रतिमा सिकंदर गेट पर स्थापित है। उन्होंने कहा कि समाजहित के ऐसे कार्यों में वह भविष्य में भी पूरा सहयोग देंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों और मिसाइल तकनीक के माध्यम से भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण होना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस पहल के लिए सोसाइटी की सराहना की।

इस अवसर पर एस.एम. अकरम, डॉ. असलम फहीम, बबलू मंसूरी, कुलदीप राठी, हेमंत मिश्रा, सौरभ ग्यास, दीपक मेरठ, सुमित मलिक, सतीश राठी, रिजवान कुरैशी, अफरोज अख्तर, डॉ. मुशीर अहमद, खालिद जिलानी, मोनू चौधरी, अंकित सिरोही, आरिफ त्यागी, अशरफ कुरैशी, राशिद अली, डॉ. दिलशाद अली, डॉ. असद सिद्दीकी, डॉ. आमिर अब्बासी, हीरालाल जैनवाल, सुदेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल