नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को सिम्भावली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को सिम्भावली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
हापुड़, संवाददाता। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को केडी कॉलेज के पास से दबोचते हुए न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना सिम्भावली में दर्ज मुकदमा संख्या 184/2026 में बीएनएस की धारा 74, 75, 78, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में वांछित चल रहे आरोपी आदित्य उर्फ मंत्री पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम सलारपुर, थाना सिम्भावली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक यतेन्द्रपाल सिंह और महिला उपनिरीक्षक रीना चाहर ने पुलिस टीम के साथ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Comments
Post a Comment