ऑपरेशन तलाश में बहादुरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी दबोचे


साहिल अंसारी

अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी

हापुड़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान रहरवा निवासी पप्पू पुत्र भूप सिंह, आलमनगर निवासी राहुल पुत्र जबर सिंह तथा शेरपुर निवासी कृष्ण पुत्र ऋषिपाल और अमन पुत्र ऋषिपाल को गिरफ्तार किया गया। पप्पू के खिलाफ वर्ष 2016 के चोरी और धमकी से जुड़े मुकदमे में न्यायालय का वारंट जारी था। वहीं राहुल आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित था। कृष्ण और अमन वर्ष 2022 में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़े मुकदमे में वारंटी चल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। ऐसे अभियानों के माध्यम से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक विनय कुमार वघेल, हेड कांस्टेबल सरविन्दर राठी तथा होमगार्ड श्याम सिंह की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन तलाश के तहत आगे भी वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत