हापुड़ में पुलिस का पैदल मार्च, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी/india News 24

संवाददाता  सोनू मसूदी 

हापुड़, । जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखते हुए लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षा का माहौल बना रहे। आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल