भीषण गर्मी से आम कारोबार पर संकट, मंडी में बढ़ रहे दाम लेकिन फुटकर विक्रेताओं को हो रहा घाटा



साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद हापुड़ में भीषण गर्मी का असर आम के कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। फल विक्रेता पप्पू का कहना है कि तेज गर्मी के कारण आम तेजी से सूख रहा है, जिससे उन्हें रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मंडी में आम के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन गर्मी के कारण फल खराब होने से फुटकर बाजार में लागत भी नहीं निकल पा रही है।

पप्पू ने बताया कि सुबह मंडी से खरीदा गया आम शाम तक अपनी ताजगी खो देता है। तेज धूप के कारण फल सिकुड़ने लगता है, जिससे ग्राहक उसे खरीदने से बचते हैं। मजबूरी में कम दाम पर बेचने या खराब फल फेंकने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर मंडी में आम की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के कारण बिक्री प्रभावित हो रही है। ऐसे में हर दिन आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि मौसम में जल्द राहत नहीं मिली तो आम का कारोबार और अधिक प्रभावित हो सकता है।

फल विक्रेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है, जिससे कारोबार पर दोहरी मार पड़ रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही आम की बिक्री में सुधार आएग





Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत