हक की जमीन नहीं मिली तो डीएम कार्यालय के सामने परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी*
*हक की जमीन नहीं मिली तो डीएम कार्यालय के सामने परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी*
हापुड़। पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने और न्याय की मांग को लेकर एक परिवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उन्हें प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वे पूरे परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके परिजनों ने ग्राम के कुछ लोगों की मिलीभगत से धोखे और दबाव में हस्ताक्षर कराकर पैतृक जमीन और मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि इस मामले में उन्होंने 20 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें ही फटकार का सामना करना पड़ा।
पीड़ित ने बताया कि उनके दादा की संपत्ति पर उनके पिता और चाचा का बराबर का अधिकार था। पिता की हत्या के समय वह मां के गर्भ में थे। बाद में उनकी मां ने चाचा से निकाह कर लिया, लेकिन वह अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में वैधानिक हिस्सेदार हैं। आरोप है कि इसी हिस्से से उन्हें वंचित कर दिया गया और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पैतृक संपत्ति में उनका वैधानिक अधिकार दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ आत्मदाह जैसा कदम उठाने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आत्मदाह की चेतावनी शिकायतकर्ता का दावा है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।)
विज्ञापन
Comments
Post a Comment