कांवड़ियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, डीएम कविता मीना ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

साहिल अंसारी

हापुड़। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपद से होकर गुजरने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का समय रहते निर्वहन करें और कांवड़ मार्गों का नियमित भौतिक निरीक्षण करते रहें। यदि कहीं भी कोई कमी या समस्या दिखाई दे तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनपद से होकर गुजरेंगे। ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मार्गों पर पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहे तथा रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, संकेतक और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत