ऑपरेशन तलाश: धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार, हापुड़ देहात पुलिस की कार्रवाई*

*ऑपरेशन तलाश: धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार, हापुड़ देहात पुलिस की कार्रवाई*
हापुड़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 3244/2023, धारा 420 और 406 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में वारंटी सादिक पुत्र तोकीर अहमद, निवासी माधोपुर हजरतपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को थाना हापुड़ देहात के उपनिरीक्षक जाहिद जंग और कांस्टेबल आस मोहम्मद ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन तलाश अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



विज्ञापन 

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल