मेरठ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हापुड़ में शुभारंभ*
*मेरठ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हापुड़ में शुभारंभ*
हापुड़, संवाददाता। जनपद के एल.एन. पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेरठ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस (महिला/पुरुष) बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही।
मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। पुलिस कर्मियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं तनाव कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
उद्घाटन के बाद बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के विभिन्न जनपदों के महिला एवं पुरुष पुलिस खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता खेल भावना और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न होगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
Comments
Post a Comment