दुष्कर्म के 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा, तमंचा-कारतूस भी बरामद


साहिल अंसारी

हापुड़। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वीरपाल पुत्र ओमकार निवासी ग्राम भोगापुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, लंबे समय से दुष्कर्म से जुड़े विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पलवाड़ा रोड से उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज तीन गंभीर मुकदमों के अलावा अवैध हथियार रखने का मामला भी सामने आया। वहीं मेरठ के परिक्षितगढ़ थाने में भी उसके खिलाफ वर्ष 2022 में साजिश, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, रंगदारी, अमानत में खयानत और घर में घुसकर अपराध करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार व इनामी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत