हापुड़/सब्जी खरीदने गया युवक, चोर ले उड़े बाइक; डायल-112 के बाद भी नहीं मिली राहत, चौकी पर नहीं मिला कोई पुलिसकर्मी

*सब्जी खरीदने गया युवक, चोर ले उड़े बाइक; डायल-112 के बाद भी नहीं मिली राहत, चौकी पर नहीं मिला कोई पुलिसकर्मी*

**हापुड़।** जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। नई मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे एक युवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन जब रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचा तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला और कुर्सियां खाली पड़ी थीं।
 
मोहल्ला नवी करीम, चंडी रोड निवासी चिन्हू कुमार पुत्र चरण सिंह ने थाना हापुड़ देहात में दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी काली स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी-37 आर-1642) से गढ़ रोड स्थित नई मंडी सब्जी खरीदने गया था। उसने विपिन दीवान की आढ़त के पास बाइक खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने चला गया। करीब साढ़े आठ बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
 
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। पीड़ित का कहना है कि बाद में वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
 
पीड़ित ने थाना देहात पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है और पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कर चोरी गई बाइक बरामद कर पाती है या नहीं।



हापुड़ से साहिल असारी की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत